निधि आपके निकट 2.0 के दौरान निपटाए गए 122 मामले

जबलपुर। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत व्याप्त 19 जिलों में शुक्रवार को ‘निधि आपके निकट 2.0‘‘ शिविर आयोजित किए गए। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में आयोजित शिविर में 8 शिकायतों का निपटान किया गया। 19 जिलों में आयोजित शिविर के दौरान 150 से अधिक संख्या में विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी, पेंशनर एवं नियोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। शिविर के दौरान 122 शिकायतों का त्वरित निपटान किया गया। राकेश सरहावत, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-। द्वारा कार्यालय में आयोजित शिविर के दौरान भविष्य निधि सदस्यों एवं पेंशनरों की शिकायतों का निराकरण किया गया। शिविर के दौरान एक पेंशनर ने शिकायत प्रस्तुत कर बताया की उन्हें देय पेंशन का कम निर्धारण हुआ है। क्षेत्रीय आयुक्त-। द्वारा पी.पी.ओ. फाईल एवं लेखा अनुभाग के डाटा का पुनः विश्लेक्षण किये जाने के आदेश संबंधित सहायक आयुक्त को दिये गये और साथ मामले में उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। वहीं एक अन्य शिकायत के मामले में पाया गया कि सदस्य के पेंशन खाते में सदस्य की आयु 58 वर्ष हो जाने के बाद भी नियोक्ता द्वारा पेंशन अंशदान जमा किया गया है जो नियमानुसार गलत है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को मामले मे उचित कार्यवाही करते हुए सदस्य को शेष राशि का भुगतान करने के आदेश दिये। शिविर के दौरान इस माह सेवानिवृत्त होनेवाले कुछ कर्मचारियों को उनके पीपीओ भी ‘‘निधि आपके निकट‘‘ कैम्पों के माध्यम से वितरित किए गए। राकेश सरहावत, क्षेत्रीय आयुक्त-। द्वारा संस्थानों के नियोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस बात का विशेष ध्यान रखें की किसी भी सदस्य का अंशदान पेंशन फण्ड में 58 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जमा न करें। शिविर में धीरेन्द्र नायडू, सहायक निदेशक, सज्जन कुमार एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के शाखा प्रबंधक, श्याम हेडाऊ उपस्थित रहे।

Next Post

तीस वर्ष से कम उम्र के 30 प्रतिशत लोगों में घुटनाें के दर्द की समस्या बढ़ी

Fri Feb 27 , 2026
उदयपुर, 27 फरवरी (वार्ता) कुछ बुरी आदतों एवं व्यायाम नहीं कर पाने के कारण 30 वर्ष से कम उम्र के 30 प्रतिशत लोगों में घुटनों की समस्याएं सामनेआ रही हैं। किसी भी जोड़ के घिसने पर उससे होने वाले दर्द को ओस्टियो आर्थराईटिस कहा जाता है। प्रख्यात रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण […]

You May Like