
चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा निवासी एक डेढ़ साल का बालक आज दिन शनिवार की सुबह करीब 8 बजे कुएं के गहरे पानी में समा गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुर्रा निवासी श्यामबहादुर सिंह का करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र अनुराज सिंह आज सुबह अपनी मॉ के साथ घर के समीपी कुएं पर नहाने गया था। पुलिस के अनुसार मृतक बालक की मॉ पानी भर रही थी, तभी अनुराज अचानक कुएं में गिर गया। शोर-शराबा करने पर आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गये, लेकिन जब तक अनुराज को बाहर निकालते, तब तक कुएं के गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना कर दिया।
