मुबंई ने टॉस जीता, लखनऊ को बल्लेबाजी का निमंत्रण

लखनऊ 04 अप्रैल (वार्ता) मुबंई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें मैच में शुक्रवार को टास जीत कर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया।

मुबंई की टीम आज के मैच में स्टार ओपनर रोहित शर्मा के बगैर उतर रही है। रोहित को नेट पर चोट लगी थी। उनके स्थान पर अंगद बावा को अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिला है वहीं लखनऊ में एम सिद्धार्थ के स्थान पर मध्यम तेज गेंदबाज आकाशदीप को जगह मिली है। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव मुबंई इंडियंस के लिये 100वां मैच खेलने जा रहे हैं।

लखनऊ की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार जताये जा रहे हैं हालांकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओस से दिक्कत होने का अनुमान है।

टीम इस प्रकार हैं: लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, दिग्‍वेश राठी, अब्‍दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान।

इम्‍पैक्‍ट सब : रवि बिश्‍नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आ‍काश सिंह

मुंबई इंडियंस : रियान रिकलटन, विल जैक्‍स, सूर्यकमार यादव, हार्दिक पंड्या, आज अंगद बावा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्‍ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्‍नेश पुथुर

इम्‍पैक्‍ट सब : तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिन्‍ज, पीएसएन राजू, कर्ण शर्मा

Next Post

नौसेना के शीर्ष कमांडरों का सम्मेलन कल से

Fri Apr 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता) नौसेना के शीर्ष कमांडरों का सम्मेलन कल से शुरू हो रहा है जिसमें भविष्य की चुनौतियों के साथ साथ नौसेना के महत्वपूर्ण रणनीतिक, संचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार चर्चा की जायेगी। नौसेना ने शुक्रवार को बताया कि पांच दिन का यह सम्मेलन दो चरणों […]

You May Like