तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर (वार्ता) केरलम पुलिस ने एक विशेष अभियान ”ऑपरेशन स्पा” के तहत राज्य भर में 586 स्पा में छापेमारी के बाद 14 मामले दर्ज किए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
केरलम पुलिस ने 586 स्पा पर छापे के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया
स्पा जगहों पर नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (कानून व्यवस्था) पी. विजयन के निर्देश पर ये निरीक्षण किए गए थे।
राज्य के 821 स्पा में से इस अभियान के दौरान 586 का निरीक्षण किया गया। कोझिकोड शहर में सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किए गए और शहर के 87 स्पा में से 70 पर पुलिस के छापे के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मलप्पुरम में 78 स्पा में से 71 का निरीक्षण किया गया। इस अभियान में त्रिशूर शहर के 58 स्पा में से 56 और पलक्कड़ के 71 स्पा में से 55 शामिल थे।
पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए, जबकि एर्नाकुलम ग्रामीण में दो मामले दर्ज किए गए। कोट्टायम और इडुक्की में एक-एक मामला सामने आया।
तय नियमों का पालन न करने पर 44 स्पा को नोटिस जारी किए गए।
एडीपीजी ने कहा कि कानून तोड़ने वाली जगहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
