छप्पर वाला पुल से हटा अतिक्रमण

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले ने विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के निर्देश पर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत शिंदे की छावनी स्थित छप्पर वाला पुल पर यातायात में अवरुद्ध हाथ ठेले वालों को हटाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही उक्त मार्गों पर दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर कराया गया एवं नो पार्किंग जोन एवं मुख्य मार्गों पर खड़े दो पहिया वाहनों को जप्त कर जुर्माने किये जाने हेतु कम्पू थाने भेजा गया। मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव एवं दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

Next Post

ओएलएक्स पर आईफोन दिखाकर हड़पे एक लाख, फर्जी आईडी बनाकर तीन बार में रकम हड़पी

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर। ओएलएक्स पर सस्ते में यूज्ड आईफोन खरीदने का लालच एक युवक को भारी पड़ा। ठगों ने फर्जी आईडी बनाकर युवक से एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने ओएलएक्स पर पोस्ट किए गए मोबाइल के वीडियो को देखकर विक्रेता से बातचीत की और फोन खरीदने […]

You May Like