युवती से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज


इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोपी पर पीछा करने, जबरन हाथ पकड़ने और बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं.पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि राकेश तावड़े, निवासी गणगौर नगर, उसकी कंपनी में आया और उससे जबरन मोबाइल नंबर मांगने लगा.

पीड़िता को यह बात आपत्तिजनक लगी तो उसने मना करते हुए विरोध किया और चिल्लाई, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया. शिकायत के मुताबिक उसी दिन शाम करीब 6 बजे, ड्यूटी खत्म कर जब युवती पैदल घर लौट रही थी, तभी आरोपी मोटरसाइकिल से गणेश धाम कॉलोनी स्थित कंपनी के पास पहुंचा. उसने बुरी नीयत से युवती का दाहिना हाथ पकड़ लिया और जबरन बाइक पर बैठने के लिए कहा.

युवती ने झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया और शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उससे बात नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बाणगंगा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राकेश तावड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है

Next Post

नंदबाग में गटर में से गुजर रही नर्मदा, नगर निगम की अनदेखी से लोगों का जीना मुहाल

Fri Jan 9 , 2026
इंदौर:बाणगंगा को सुपर कॉरिडोर से जोड़ने वाले नंदबाग मेन रोड पर सड़क और नाला निर्माण में नगर निगम की अनदेखी से लोगो का जीना मुहाल हो गया है. नगर निगम ने यहां सोम प्रोजेक्ट को ठेका दिया है, जिसका काम पिछले आठ माह से बंद पड़ा हुआ है. यद्यपि ठेकेदार […]

You May Like