
सीहोर. एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार सीएसपी द्वारा वायरल वीडियो में आरक्षक को दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है. गौरतलब है कि पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा सब्जी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की करने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें गुरुवार को आरक्षक ब्रह्मलाल धुर्वे पुरुषोत्तम कुशवाह के सब्जी ठेला पर पहुंंचे और रुपए मांगने लगे. दुकानदार ने मना किया तो उससे मारपीट की. पुलिसकर्मी की हरकत का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. सीएसपी अभिनंदना द्वारा आरक्षक ब्रह्मलाल धुुर्वे की अनुशासन हीनता व छवि धूूमिल करने पर आरक्षक को तत्काल प्रभाव सेे निलंबित किया गया है. विस्तृत अग्रिम जांच के लिए रक्षित निरीक्षक को नियुक्त किया गया है.
