आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर दिया जाए मानदेय: गोस्वामी

*इंटक ने की सीएमएचओ से मांग*

ग्वालियर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। इसे लेकर मप्र संविदा एवं ठेका स्वास्थ्य श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) प्रदेश महामंत्री विश्वेश्वर गोस्वामी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव (सीएमएचओ) से दो दिवस में 12 प्रतिशत ब्याज दर के अतिरिक्त वेतन दिलवाए जाने की मांग रखी।

गोस्वामी ने बताया कि प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को आउटसोर्स कर्मचारी का वेतन उनके खाते में पहुंचना चाहिए, लेकिन शर्मा सिक्योरिटी सर्विस के द्वारा कभी भी समय पर भुगतान नहीं किया जाता है। ईपीएफ, ईएसआई का पैसा भी समय पर जमा नहीं किया जाता है। संघ के द्वारा बार-बार इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का निदान आज तक नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि शर्मा सिक्योरिटी सर्विस द्वारा किए गए अनुबंध में महीने की 5 तारीख के बाद भुगतान किया जाएगा तो एजेंसी को 12 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।

Next Post

रूस जी20 के साथ संबंध विकसित करने में रखता है दिलचस्पी: क्रेमलिन

Fri Feb 14 , 2025
मॉस्को, 14 फरवरी (वार्ता) क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस जी-20 के साथ संबंध विकसित करने में दिल्चस्पी रखता है और यह वह प्रारूप है जो विश्व के ‘आर्थिक चालक’ को ज्यादा प्रतिबिंबित करता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने […]

You May Like