‘धुरंधर’ ने उड़ाए बॉक्स ऑफिस के होश

बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन पूरी तरह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के नाम रहा। छह दिन में 180 करोड़ का कलेक्शन पार कर फिल्म तेजी से 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन धमाकेदार रहा, खासकर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए। रिलीज के छह दिन बाद भी यह फिल्म रफ्तार पकड़कर दौड़ रही है और बाकी फिल्मों की कमाई पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वहीं ‘तेरे इश्क में’ और ‘कलमकावल’ जैसी फिल्में वीकडेज में पकड़ खोती दिख रही हैं। आइए जानते हैं, बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 5 दिसंबर को 28 करोड़ की जोरदार ओपनिंग की। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 32 करोड़ पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने धमाका करते हुए 43 करोड़ की कमाई की। पहले ही तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड की सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में जगह बना ली।

Next Post

MS सुब्बुलक्ष्मी ने गांधी जी की सिफारिश से गाया पहला हिन्दी भजन, बनाया संगीत इतिहास में खास मुकाम

Thu Dec 11 , 2025
10 वर्ष की उम्र में ही MS सुब्बुलक्ष्मी का पहला भक्ति एलबम आया और वे दक्षिण भारत की उभरती कलाकार बन गईं। गांधी जी के आग्रह पर सुब्बुलक्ष्मी ने हरि तुम हरो जन की पीर गाया। भारत रत्न से सम्मानित एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी भारतीय संगीत जगत का ऐसा नाम हैं, जिनकी […]

You May Like