कांग्रेस पार्षदों ने सड़क पर लगाई सदन

जबलपुर। कांग्रेस पार्षद दल ने सोमवार को नौदरा ब्रिज चौराहे पर समानांतर सदन का आयोजन किया। जिसमें महापौर की भूमिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर थे, अध्यक्ष की भूमिका में पार्षद संतोष दुबे , नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी थे, वहीं आयुक्त की भूमिका राहुल गुप्ता द्वारा निभाई गई। इसके साथ ही एम.आई.सी. सदस्य के रूप में पूर्व पार्षद मदन लारिया, नारेन्द्र पांधे, कमलेश यादव, कांग्रेस नेत्री कीर्ति सिंग, पार्षद अनुपम जैन थे।

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने बताया है कि विगत 20 दिन पूर्व कांग्रेस पार्षद दल द्वारा इन्दौर के भागीरथपुरा की घटना को लेकर शहर के पेयजल की गुणवत्ता, डोर-टू-डोर की समस्या, नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नाालों से मैला होता मां का आंचल जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने समानांतर सदन लगाकर चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा कि धारा 30 की बैठक बुलाने की मांग को लेकर नगर निगम अध्यक्ष स्पष्टीकरण दें और ये बैठक बुलाने में नगर सत्ता क्यों बच रही है इसका जवाब दिया जाए। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव म. प्र. सहप्रभारी चंदन यादव, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी , पार्षद नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, प्रीति अमर रजक, रितु राजेश यादव, गुड्डू तामसेतवार, अदिति अतुल बाजपेई, गार्गी रामकुमार यादव, अरूणा संजय साहू, सतेन्द्र चौबे, प्रमोद पटेल, कलीम खान,, राकेश पाण्डे , लक्ष्मी लक्ष्मण गोंटिया, मुकीमा याकूब अंसारी, ताहिर अली सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

कर्मचारियों की भी समस्या पर उठी आवाज

कांग्रेस पार्षद दल द्वारा समानांतर सदन में चर्चा के दौरान निगम के कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्ति, कर्मचारियों को मिलने वाले अग्रिम चिकित्सा राशि में विलम्ब, कर्मचारियों को मिलने वाला क्षतिपूर्ति में विलम्ब और रिटायर कर्मचारियों को उनकी जमापूंजी प्राप्त न होने की समस्या पर भी चर्चा की गई

Next Post

'उड़ान' के तहत सरकार ने 4,494 करोड़ रुपये विमान सेवा कंपनियों को दिये

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) सरकार ने ‘उड़ान’ योजना के तहत विमान सेवा कंपनियों को कुल 4,494 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि (वीजीएफ) दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्य सभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि ‘उड़ान’ योजना के तहत […]

You May Like