दमोह:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को पुलिस लाइन दमोह में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस)के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया.कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया.
इस अवसर पर बताया गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में सहायक है.नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता व कार्यक्षमता भी बढ़ती है.कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सूबेदार अभिनय साहू,आकांक्षा जोशी, एसपी ऑफिस पवन चौबे, लाइन ऑफिसर दिनेश गोस्वामी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया.
