इंदौर: शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों ने नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की है।दो दिनों की कार्रवाई में—4 अक्टूबर की सुबह से 6 अक्टूबर की सुबह तक—कुल 37 भारी वाहनों को नो एंट्री क्षेत्र में पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट हिदायत दी कि वे शहर में निर्धारित समय सीमा के बाहर भारी वाहन लेकर न आएं।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा तय समय के अनुसार ही वाहन संचालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की निगरानी लगातार जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Next Post
सीएम का छिंदवाड़ा दौरा तभी सार्थक जब स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त हों: पटवारी
Mon Oct 6 , 2025
छिंदवाड़ा: जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छिंदवाड़ा दौरा तभी सार्थक होगा जब वे भोपाल लौटने से पहले स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल […]

You May Like
-
4 months ago
हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त किया
-
1 year ago
अवैध हथियारों के साथ दो पकड़ाए
-
4 months ago
34 साल बाद माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ का मिलान
-
4 months ago
तस्कर के कब्जे से मिली 63 लीटर शराब