वाशिंगटन, 28 मई (वार्ता) विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत एवं अमेरिका के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सहायक मंत्री जेफरी केसलर से मुलाकात की।
वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यहां बताया कि भारतीय विदेश सचिव और अमेरिकी मंत्री ने प्रौद्योगिकी और व्यापार सहयोग को गहरा करने के लिए भारत-अमेरिका रणनीतिक व्यापार वार्ता के शीघ्र आयोजन पर भी चर्चा की।
