आपसी समन्व और टीम भावना के साथ काम करें : विश्वकर्मा

जबलपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गुरूवार को गुरूवार को कलेक्टर जबलपुर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पहले उन्होंने गौरीघाट में माँ नर्मदा के दर्शन किये और पूजा अर्चना की।नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गुरूवार को पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से कलेक्टर विश्वकर्मा ने परिचय लेते हुए संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं, निर्धारित लक्ष्यों और अब तक प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठकों में उपस्थित हों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित कार्यों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें।

कलेक्टर विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठकों में अपने विभाग की योजनाओं, निर्धारित लक्ष्यों, उपलब्धियों और लंबित प्रकरणों की पूरी जानकारी के साथ उपस्थित हों, ताकि समीक्षा बैठक में समय का बेहतर उपयोग हो सके। उन्होंने बताया कि राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा के लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। अधिकारियों को अपने कार्यालय से बैठक में जुडऩे और नियमित रूप से प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपने स्तर पर प्रकरणों की समीक्षा करने के
निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की अपेक्षा की।
नियमेां का उल्लंघन करने वालों पर हो कार्रवाई-
बैठक में खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई और पेनल्टी की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि वैध दस्तावेजों के साथ परिवहन करने वालों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

जबलपुर में एक्सपोर्ट सेंटर जल्द बने

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर: जबलपुर में एक्सपोर्ट सेंटर नहीं होने से उद्योगों के विकास में भारी अड़चनें आ रही हैं, इसे स्वीकार करते हुए इन्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के कार्यकारी संचालक अनिल राठौर ने स्पष्ट किया कि अनुशंसा का पत्र मध्यप्रदेश सरकार को भेजा जायेगा। इसके पूर्व नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के प्रतिनिधियों ने […]

You May Like

Play sound