जबलपुर में एक्सपोर्ट सेंटर जल्द बने

जबलपुर: जबलपुर में एक्सपोर्ट सेंटर नहीं होने से उद्योगों के विकास में भारी अड़चनें आ रही हैं, इसे स्वीकार करते हुए इन्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के कार्यकारी संचालक अनिल राठौर ने स्पष्ट किया कि अनुशंसा का पत्र मध्यप्रदेश सरकार को भेजा जायेगा। इसके पूर्व नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के प्रतिनिधियों ने गुरूवार को उद्योग भवन जाकर अनिल राठौर से विस्तृत चर्चा की।

मंच ने बताया कि केन्द्र सरकार की पूरे देश में एक्सपोर्ट सेंटर बनाने की स्कीम में मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन तथा नर्मदापुरम् को निर्यात केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिये चुना गया है, लेकिन जबलपुर को पूर्णत: वंचित कर दिया गया है। जबकि हरा मटर, होल मिल्क आदि के उत्पादन तथा निर्यात में जबलपुर नंबर वन पर है। इसके अलावा जबलपुर से स्टोन क्राफ्ट तथा रक्षा उत्पाद का भी भारी मात्रा में निर्यात हो रहा है।
मंच के अनुसार एक्सपोर्ट सेंटर नहीं होने के कारण जबलपुर में नये उद्योग स्थापित करने का आधार नहीं बन पा रहा है। चर्चा में डॉ. पी.जी. नाजपांडे, एड. वेदप्रकाश अधोलिया, अशोक यादव, यशवंत कोष्टा, पी.एस. राजपूत, डी.आर. लखेरा, तथा राममिलन शर्मा उपस्थित थे।

Next Post

रातभर बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri Oct 16 , 2026
बिलकीसगंज। रात्रि में लगातार अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और किसानों का आक्रोश सडक़ पर फूट पड़ा. सरपंच प्रतिनिधि राजेश जांगड़े के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिलकिसगंज चौराहे पर चक्काजाम कर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने बिजली कटौती तत्काल बंद करने और जिम्मेदार अधिकारियों […]

You May Like

Play sound