जबलपुर। मदनमहल पुलिस ने कुख्यात सटोरिये के सट्टे के अड्डे पर दबिश देते हुये सटोरिये सूरज पटेल उर्फ फिरोज को सट्टा लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से नगद 2 हजार 550 रूपये जप्त किये गये है।
टीआई श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि अकबर का बाड़ा में सूरज पटैल अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचा। जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी बुक एवं लगवाड़ी रकम 2 हजार 550 रूपये जप्त किए गए। उल्लेखनीय है कि सूरज पटेल थाना मदनमहल का निगरानी बदमाश एवं कुख्यात सटोरिया है।
