धान रोपाई: किसानों ने मुख्य अभियन्ता से मांगा पानी

जबलपुर। भारतीय किसान संघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने नहर विभाग के बाईं तट व दाईं तट के अधिकारियों के साथ बरगी हिल्स में किसानों की नहर संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी ने बताया कि मानसून विलंब से आने के कारण धान की फसल पर संकट के बादल छाने लगे हैं। किसानों ने धान के रोपा बो दिए हैं। यदि समय पर पानी नहीं बरसता है तो किसान की धान की फसल के लिए समस्या पैदा हो जायेगी। जिलाध्यक्ष रामदास पटेल के साथ आए पाटन, बरगी, सिहोरा एवं शहपुरा तहसील के अध्यक्ष व किसानों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। नहर विभाग के मुख्य अभियन्ता को सौंपे ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने मांग रखी की अतिशीघ्र एक जुलाई से नहरों में पानी छोड़ने की व्यवस्था की जाए। जिस पर नहर विभाग के अधिकारी मुख्य अभियंता के. एस. कुशरे एवं कार्यपालन यंत्री खत्री ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्यवाही की बात कही।

Next Post

25 तक होगा मूंग और उड़द डिजिटल क्रॉप सर्वे

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। ग्रीष्म कालीन मूंग और उड़द का डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा करने की अवधि 25 जून तक बढ़ा दी है। इसके पहले डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा करने की अवधि 15 जून और सुपरवाइजर सत्यापन करने की 18 जून नियत की गई थी। अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड ने इस संबंध में […]

You May Like