रीवा संभाग ई आफिस में प्रदेश में प्रथम स्थान कायम

रीवा: प्रशासनिक नवाचार के तहत ई आफिस व्यवस्था लागू की गई है. अब कार्यालयों के अंदर तथा अन्य कार्यालयों में फाइलों का संचालन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है. ई आफिस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करके रीवा संभाग में संभागीय रैंकिंग में प्रदेश में लगातार एक माह से प्रथम स्थान पर कायम है. इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि रीवा संभाग में कुल 9823 फाइलें ई आफिस में क्रिएट की गईं तथा 41268 फाइलों का मूवमेंट हुआ.

प्रदेश में दूसरे स्थान पर नर्मदापुरम संभाग है, जिसमें 4642 फाइलों का क्रिएशन तथा 33599 फाइलों का मूवमेंट हुआ है. तीसरे स्थान पर ग्वालियर संभाग है. इसमें 2026 फाइलों का क्रिएशन तथा 19440 फाइलों का मूवमेंट हुआ है. कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश स्तर में संभाग और जिलों की सामूहिक रैंकिंग में सभी जिले और संभाग शामिल किए गए हैं. इनकी कुल संख्या 65 है.

सामूहिक रैंकिंग में रीवा संभाग को 10वां स्थान मिला है. इस रैंकिंग में रीवा जिला 25वें स्थान पर है. रीवा जिले में 4503 फाइलें क्रिएट हुई हैं तथा 25483 फाइलों का मूवमेंट हुआ है. रैंकिंग में सिंगरौली जिला 37वें, मऊगंज जिला 45वें, सतना जिला 46वें, सीधी जिला 56वें तथा मैहर जिला 59वें स्थान पर है. कमिश्नर ने सभी कलेक्टर्स को ई आफिस प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा सभी जिला कार्यालयों में इसे दृढ़ता से लागू कराने के निर्देश दिए हैं.

Next Post

बारामूला से आईपीएल तक : आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा

Tue Dec 16 , 2025
श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के प्रतिभावान तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी ने आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में इतिहास रच दिया जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। सिर्फ़ 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे नबी को हासिल करने के […]

You May Like