
सारनी।सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के कारण आज मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सेवानिवृत्त हुए आंनद राव सेलकरी , संतोष राव बालापुरे, हिवराज नरवरे , रामदास झरबडे, साहेब राव पंडाग्रे और धनिष्ट का पुष्प गुच्छ से नरेश पनवार ने स्वागत किया। समारोह का संचालन गोपाल राम अरोरा ने करते हुए सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों का जीवन परिचय दिया । यू पी एस सिकरवार अधीक्षण अभियंता सिविल और डी पी मिश्रा अधीक्षण प्रवर्तन चार ने शाल श्रीफल मिष्ठान और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियो ने अपने कार्यकाल के अनछुए संस्मरण साझा किए।
