
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भगवान श्रीराम के जीवन को संयम, समर्पण, सहयोग और मूल्यों पर आधारित बताया।सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम ने दृढ़ संकल्प के साथ अनाचार का विरोध किया और जीवन की कठिनाइयों का साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन आदर्शों और मर्यादाओं का अनुपम उदाहरण है, जो समाज को सही दिशा दिखाता है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मध्यप्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि अयोध्या की तरह ही चित्रकूट धाम और ओरछा जैसे पवित्र तीर्थ प्रदेश में स्थित हैं, जो भगवान श्रीराम के जीवन और उनके योगदान की स्मृति को जीवंत बनाए रखते हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
