दिल्ली में लगातार मजबूत हों रहा है कांग्रेस संगठन : देवेंद्र

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा कांग्रेस की विचारधारा, आदर्श और नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व और राहुल गांधी के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व निगम पार्षद, पूर्व निगम चुनाव प्रत्याशी महेश खारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्र खारी, अनिल खारी, मनीषा वर्मा, राबिया, संगीता नेगी, योगेश शुक्ला, यश भाटिया, शशि मोहन कोरनाला, शैला बेगम, जितेंद्र फुलारा, रुकमणी, रेनू, शाबीर अली, सचिन, अमित चौधरी और संजीव कुमार सहित कई नेता शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की भाजपा सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ रही है। उनका कहना था कि भाजपा की प्राथमिकता “गरीबी नहीं, गरीबों को हटाना” बन गयी है। उन्होंने शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हुई तोड़फोड़ का उल्लेख करते हुए सरकार की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस गरीबों के अधिकारों और सम्मानजनक जीवन की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

 

 

Next Post

नामली का लहसुन अब विदेशों तक करेगा सफर

Tue Jul 14 , 2026
नामली। क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पारस्परिक किसान उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित (एफपीओ), नामली की संचालक मंडल की बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें सबसे अहम निर्णय नामली में लहसुन पाउडर […]

You May Like