ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ा केशव महराज का पंजा

केर्न्स, (वार्ता) लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महराज (33 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में मंगलवार को 98 रन से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 40.5 ओवर में 198 रन पर सिमट गयी। करियर में पहली बार वनडे में पांच विकेट लेने वाले केशव महराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इससे पहले महराज का करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन पर चार विकेट था।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मिचेल मार्श ने 96 गेंदों में 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 88 रन बनाये। बेन ड्वारश्विस ने 33 और ट्रेविस हेड ने 27 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 60 रन की अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गयी और केशव महराज के कहर से उसने 89 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एडन मारक्रम ने 81 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 82, कप्तान तेम्बा बावुमा ने 74 गेंदों में 65 और मैथ्यू ब्रीत्जके ने 56 गेंदों में 57 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका का 296 रन का स्कोर ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी बड़ा साबित हुआ। वियान मुल्डर ने 26 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया।

 

 

Next Post

सर्प ने दो भाईयों को डसा, एक की मौत, दूसरा भर्ती

Wed Aug 20 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत देवरी घाना में सर्प ने दो भाईयों को डस लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम देवरी घाना ने सूचना दी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।