सर्प ने दो भाईयों को डसा, एक की मौत, दूसरा भर्ती

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत देवरी घाना में सर्प ने दो भाईयों को डस लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक प्रकाश यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम देवरी घाना ने सूचना दी कि वह पत्नी बच्चों के साथ रात में खाना खाकर सो गया था, रात लगभग 3 बजे बेटे नीतेश एवं नीरज की चिल्लाने की आवाज सुनकर उठ कर देखा नीरज के दाहने हाथ के पंजे पर एवं नीतेश के वायें हाथ के पंजे में सर्प काटने के जैसे निशान बने थे। पलंग के पास देखा सर्प घर के बाहर जाते दिखा, उसने दोनों बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था,नीतेश ठीक हो गया है। दौरान उपचार के बेटे नीरज यादव उम्र 09 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

युवराज संधू ने पहले राउंड में 63 का स्कोर बनाकर बढ़त बना ली

Wed Aug 20 , 2025
होसुर (तमिलनाडु), (वार्ता) चंडीगढ़ के युवराज संधू, जो पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर हैं और पिछले हफ्ते मैसूर में विजेता रहे, ने तमिलनाडु के होसुर के पास क्लोवर ग्रीन्स गोल्फ कोर्स एंड रिजार्ट में आयोजित 1 करोड़ रुपये की पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप 2025 में पहले राउंड में आठ […]

You May Like