जबलपुर : भेड़ाघाट थाना अंतर्गत नई बस्ती भड़पुरा में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक बुधवार को राजेन्द्र यादव 35 वर्ष निवासी नई बस्ती भड़पुरा ने सूचना दी कि वह ठेकेदार है। कालमुखी जिला खंडवा निवासी राधेश्याम बारे से उसकी पुरानी पहचान है वो भी मजदूरी का काम करता था रात में हम सभी खाना खाकर सो गये थे।
सुबह लगभग 7 बजे उठकर राधेश्याम बारे 27 वर्ष को उठाया जो नहीं उठा जिसे देखा सांसे नहीं चल रहीं थी उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम किया। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
