आदिवासी रैली में संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन

इटारसी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज संगठनों ने भव्य रैली का आयोजन किया। रानी दुर्गावती चौराहा, पुरानी इटारसी से प्रारंभ हुई इस रैली में युवक-युवतियां पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नृत्य करते हुए शामिल हुए। आदिवासी संस्कृति, अस्मिता और गौरव का यह उत्सव पूरे उत्साह और उमंग से मनाया गया।

इटारसी, केसला ब्लॉक और आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग रैली में पहुंचे। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, आकाश कुशराम, युवा पार्षद राहुल प्रधान, जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी ने भी रैली में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। स्वागत में भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, महामंत्री सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंत्री गौरव बड़कुर, हिमांशु देवहरे एवं सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश गोस्वामी मौजूद थे।

 

Next Post

नर्मदापुरम-इटारसी में अवैध शराब पर रोक लगे

Fri Aug 15 , 2025
इटारसी। नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री और उसकी होम डिलीवरी को लेकर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम, इटारसी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में खुले स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेची जा रही है […]

You May Like