अस्पताल संचालक गया जेल

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने गत दिवस पत्रकार पर जानलेवा हमला करनवाने वाले आरोपित स्मार्ट सिटी अस्पताल संचालक अमित खरे को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक सुनील सेन 40 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह पत्रकार हैं।

गत दिवस रात लगभग 1-30 बजे सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा तभी पीछे से नीले रंग की शिफ्ट कार आयी जिसके ड्रायवर ने उसकी मोटर सायकल के सामने कार रोक दी कार में नम्बर प्लेट नहीं थी कार से ड्रायवर सहित चार लडक़े उतरे थे जिन्होंने लोहे की रॉड, डंडे से जानलेवा हमला किया। जिससे सिर हाथ पैर पीठ में चोटें आई थी। चारों बोले कि दुबारा खबर चलाई तो गोली मारकर जान से खत्म कर देगें।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। जिसमेंं यह बात सामने आई कि स्मार्ट सिटी अस्पताल संचालक अमित खरे के इशारे पर हमला हुआ था। पुलिस ने मोनू पिता राजू खटीक 20 वर्षीय निवासी धनवंतरी नगर, राज उपाध्याय 22 वर्षीय निवासी गढ़ा का गिरफ्तार किया था। जिन्होंने पूछताछ में अस्पताल संचालक अमित खरे के कहने पर तरूण, यशंंवत के साथ मिलकर हमला किया था।

पुलिस ने अस्पताल संचालक अमित खरे को सागर से गिरफ्तार किया था जिसे शहर लाने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने पर सोमवार को पुन: उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

Next Post

बोलेरो से ढुल रही थी शराब, तीन पकड़ाए

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर: पाटन पुलिस ने बोलेरो से ढुल रही शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।टीआई गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया तेंदूखेडा रोड पाटन सिध्देश्वरी माता मंदिर के सामने नाकाबंदी करते हुये बोलेरो नंबर एम पी 20 टी 9925 को घेराबंदी कर रोका गया। बोलेरो के चालक अनुराग उर्फ […]

You May Like

मनोरंजन