सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट मे सिनर और जोकोविच सेमीफाइनल में भिड़ेगे

रियाद, 16 अक्टूबर (वार्ता) गत चैंपियन जैनिक सिनर और सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच आज सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट 2025 के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।
इटली के दिग्गज सिनर ने बुधवार को खेले गये क्वार्टरफाइनल में ग्रीस के स्टेफानोस त्सित्सिपास को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हाल ही में खराब फॉर्म से जूझ रहे और विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर खिसक चुके त्सित्सिपास को सिनर ने पहला सेट 6-2 से जीता उसके बाद दूसरे सेट में भी सिनर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करतके हुए त्सित्सिपास 6-3 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने आठ ऐस लगाए और तीनों ब्रेक पॉइंट बचाकर जर्मनी के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर जेवरेव को केवल 59 मिनट में 6-3, 6-4 से हराया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच दोनों को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया है। गुरुवार को सिनर का सामना जोकोविच से और फ्रिट्ज का मुकाबला अल्काराज से होगा। फाइनल शनिवार को खेला जायेगा।
मैच के बाद सिनर ने कहा, “जोकोविच के खिलाफ खेलना कभी आसान नहीं होता। यह खेल में हमारे सामने आने वाली सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। उन्होंने अपने करियर के दौरान जो आंकड़े और रिकॉर्ड बनाए हैं, वे अद्भुत हैं और ऐसा खेल में पहले किसी ने नहीं किया। उनके साथ फिर से कोर्ट साझा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। और हम सभी एक शानदार मैच की उम्मीद करते हैं।”

Next Post

ट्रम्प का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया

Thu Oct 16 , 2025
वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी लंबे समय […]

You May Like