महाकौशल हाट बाजार में जैविक सब्जी बाजार की शुरुआत

जबलपुर। जैविक खेती को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित रसायन मुक्त फल-फूल और सब्जियों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य रेल सौरभ कॉलोनी कांचघर रोड स्थित महाकौशल संभागीय हाट बाजार में गुरुवार से साप्ताहिक जैविक सब्जी बाजार के आयोजन की शुरुआत की गई। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत के निर्देश पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सहयोग से ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित इस बाजार में बड़ी संख्या में पहुंचे जैविक उत्पादों के मुरीद नागरिकों ने ताजी, शुद्ध और रसायन मुक्त सब्जियों की खरीदारी की और इसके आयोजन की सराहना की।

सीईओ ने भी सपरिवार पहुंचकर की खरीदारी

जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत ने भी सपरिवार पहुंचकर जैविक सब्जी बाजार से सब्जियों की खरीदारी की। इस अवसर पर श्री गहलोत ने स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध आहार को आवश्यक बताया। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जैविक सब्जी बाजार पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि जैविक उत्पादों का यह बाजार लोगों को न केवल प्रकृति के करीब होने का अनुभव करायेगा, बल्कि यहां उपलब्ध रसायन मुक्त सब्जियाँ उनसे बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार होंगी।

सीधे खेतों से निकलकर सब्जियां उपलब्ध

महाकौशल संभागीय हाट बाजार में साप्ताहिक जैविक सब्जी बाजार की शुरुआत पर उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम भी मौजूद थे। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक अंजुला झा ने बताया कि महाकौशल हाट बाजार में प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जैविक सब्जियां उपलब्ध रहेंगी। इस बाजार का मुख्य आकर्षण ग्रामीण क्षेत्र के स्व-सहायता समूह की महिलाओं के रसायन रहित उत्पाद हैं, जो सीधे खेतों से निकलकर जैविक सब्जियों के रूप में उपलब्ध रहेंगे।

Next Post

जॉन हीली ने रूस को चेतावनी दी, समुद्र के नीचे के बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

Thu Apr 9 , 2026
लंदन, 09 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने गुरुवार को कहा कि यदि समुद्री तट के नीचे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचाने की कोई भी कोशिश की गई, तो रूस को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने होंगे। ब्रिटिश रक्षा मंत्री की यह चेतावनी उस खुलासे के बाद आई है […]

You May Like