युवक से मारपीट और चाकूबाजी, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब देरी रोड कैंपियन स्कूल के पास रहने वाले रितिक खरे ग्राम पनोठा से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सागर रोड हरि वाटिका के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने इस बीच चाकूबाजी भी की, जिससे रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है और पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पार्किंग के रास्ते में भरा रहता है गंदा पानी, लोग परेशान

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर: स्मार्ट सिटी के तहत इंदौर की तस्वीर बदली जा रही है. वहीं शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के स्वरूप को बदलने की भी कवायद चल रही है, इतने बड़े प्रोजेक्ट के होने के बावजूद भी परिसर में अस्वच्छता पैर पसारे हुए हैं.रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ो मेहमान यात्रियों का […]

You May Like