यदि अगली बैठक तक काम पूरा नहीं हुआ तो सीधे निलंबित कर दूंगा: कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को शहपुरा तहसील कार्यालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सिंह ने पटवारियों से लंबित राजस्व प्रकरणों और पटवारियों के पास लंबित सीमांकन मामलों की समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाले पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर राठौर ने कहा कि यदि अगली बैठक तक कार्य पूरा नहीं हुआ, तो संबंधितों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन ऐप अपने मोबाइल में अनिवार्य रूप से रखें ताकि शिकायतों की जानकारी व निराकरण की स्थिति निरंतर मिलती रहे। उन्होंने बैठक में पटवारियों से फॉर्मर आईडी बकेट की जानकारी लेकर बताया कि इससे किसानों को ई-विकास पोर्टल की समस्या हल हो जाती है, इसलिए सभी किसानों की फार्मर आईडी प्राथमिकता से बनाई जाए।
गायब पटवारियों का कटेगा वेतन
बैठक के दौरान कई पटवारी अवकाश पर थे, जिसको लेकर कलेक्टर सिंह ने बिना सूचना के अवकाश पर रहने वाले पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, एसडीएम, तहसीलदार, सभी पटवारी और राजस्व निरीक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन, पीएम किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी और फॉर्मर आईडी से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई।
रेत डंप की नहीं दी जानकारी, नोटिस
जनसुनवाई में अवैध खनन की शिकायतों पर पटवारियों द्वारा रेत डंप की जानकारी समय पर न दिए जाने पर संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर सिंह ने सभी पटवारियों से कहा कि नामांतरण, बंटवारा में विलंब नहीं होना चाहिए,
कहीं भी अवैध माइनिंग हो वहां कार्यवाही करें, ज़रूरत पडऩे पर अधिकारियों को सूचित करें।

Next Post

राशिफल-पंचांग: 23 जुलाई 2026

Thu Jul 23 , 2026
पंचांग 23 जुलाई 2026:- रा.मि. 01 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल नवमीं गुरूवासरे दिन 8/39, विशाखा नक्षत्रे रात 3/52, शुभ योगे रात 10/26, कौलव करणे सू.उ. 5/20, सू.अ. 6/40, चन्द्रचार तुला रात 9/21 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. —————————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 23 जुलाई 2026 […]

You May Like