मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने नया बीमा प्रॉडक्ट ‘आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360’ पेश करने की सोमवार को घोषणा की जो बच्चों की भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके तहत ग्राहक धीरे-धीरे एक बचत कोष बना सकते हैं और पहले से तय मनीबैक या भुगतान प्राप्त कर सकते हैं, जो बच्चे के भविष्य के पड़ावों जैसे स्कूल की पढ़ाई, उच्च शिक्षा या शुरुआती व्यस्क जीवन के लक्ष्यों के समय मिलते हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मुख्य प्रॉडक्ट अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा, “इस प्रॉडक्ट की एक अहम विशेषता इनबिल्ट वेवर ऑफ प्रीमियम और बेनिफिट्स कंटिन्यूटी है, जो बीमित व्यक्ति के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की स्थिति में बच्चे के भविष्य को सुरक्षित रखती है।
इस सुविधा के तहत नामांकित व्यक्ति को जीवन बीमा राशि मिलती है, आगे के सभी प्रीमियम माफ हो जाते हैं और पॉलिसी के लाभ चुने गए विकल्प के अनुसार जारी रहते हैं, जिससे बच्चे के लक्ष्य बिना रुकावट सुरक्षित रहते हैं।” इसमें पॉलिसी अवधि के अंत में यह उत्पाद एकमुश्त गारंटीड परिपक्वता लाभ का प्रावधान है1
