मासूम से दुष्कर्म मामले में होटल मालिक भाजपा नेता गिरफ्तार

टीकमगढ़: कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों एक मासूम से दुराचार के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और होटल मालिक भाजपा नेता संजू यादव को भी आरोपी बना दिया। संजू यादव को आज पुलिस ने एसपी दफ्तर के सामने से गिरफ्तार किया है.

भाजपा नेता संजू यादव टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई से मिलने पहुंचे थे। वह जैसे उनसे मिलकर बाहर निकले तो कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने उन्हें एसपी ऑफिस के बाहर से धरदबोचा अब पुलिस आगे की कार्यवाही को अंजाम दे रही है।

Next Post

भाजपा ने की क्रिकेटर रोहित शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी की निंदा

Mon Mar 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की क्रिकेटर रोहित शर्मा पर टिप्पणी की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस अब भारतीय क्रिकेट टीम से भी नफरत करने लगी है। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन