सिमरोल में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में फरसे और तलवार से हमला, सात लोग घायल

इंदौर. सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम दतोदा में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच फरसे और तलवारों से खूनी झड़प हो गई. झगड़े में दोनों ओर से करीब सात लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विवाद आंबाचंदन रोड स्थित खेत के पास हुआ. पहले पक्ष से नंदकिशोर पिता लक्ष्मीनारायण उदीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. नंदकिशोर ने बताया कि रामप्रसाद, राजाबाबू, योगेश और हेमू खेत पर आकर गाली-गलौज करने लगे. जब मना किया तो रामप्रसाद ने राजाबाबू पर लोहे के फरसे से हमला कर दिया, जिससे हथेली, पीठ और पेट में चोट आई. बीच-बचाव करने पहुंचे रेखाबाई, सुमनबाई और सुभाष पर भी तलवार, रॉड और डंडों से हमला किया, रेखाबाई के सिर और हाथ, सुमनबाई के कमर और पसली, जबकि सुभाष को भी गंभीर चोटें आईं. आरोपियों ने धमकी दी कि रास्ते में दिखे तो जान से खत्म कर देंगे. वहीं दूसरे पक्ष से रामप्रसाद पिता लक्ष्मीनारायण ने शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि नंदकिशोर, राजाबाबू, दिलीप और सुभाष ने गाली-गलौज की. विरोध करने पर नंदकिशोर ने फरसे से कंधे पर वार किया और सुभाष ने डंडे से मारा. उनका बेटा योगेश और भतीजा कमलाशंकर बीच-बचाव करने आए तो तलवार से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया गया. मारपीट के दौरान हाथ-मुक्कों से भी वार किए गए और जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर प्रकरण दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है. फिलहाल मामले की तथ्यात्मक जांच जारी है और विवाद की वास्तविक वजह की पुष्टि के प्रयास किए जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

Next Post

बारिश के पानी में गिरा था करंट वाला तार, दो लोग आए चपेट में एक युवक अस्पताल में भर्ती

Mon Jul 14 , 2025
इंदौर. धार रोड स्थित अहमद नगर बांक इलाके में एक गंभीर हादसा हो गया. बारिश के कारण रोड पर पानी भर गया था और उसी पानी में विद्युत करंट वाला तार गिरा पड़ा था. लोग बिना जानकारी के उसी पानी में से होकर गुजरते रहे, तभी दो युवक इसकी चपेट […]

You May Like