छिंदवाड़ा नगर निगम ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण, गुमटी और बोर्ड जब्त

छिंदवाड़ा। आज नगर निगम अमले द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने एवं जन शिकायतों के निराकरण की सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नागपुर रोड इमलीखेड़ा क्षेत्र से एक गुमटी जब्त कर फटका मशीन मौके पर पहुंचाई गई। साथ ही प्राप्त दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण कर उन्हें संतुष्टि पूर्वक बंद कराया गया। इसी क्रम में मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से मर्सी हॉस्पिटल तक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए स्टैंड बोर्ड जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी कार्यालय जाने वाले मार्ग से भी अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम टीम द्वारा देव होटल से खजरी चौराहा स्थित आदिवासी संग्रहालय के पास तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

महाकाल और ओंकारेश्वर का प्रसाद डाक सेवा के माध्यम से पहुंचेगा

Tue Feb 24 , 2026
उज्जैन। बाबा महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर का प्रसाद भी भक्तों तक डाक के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है . यह वाकई में अद्भुत कार्य है और महाराज सिंधिया ने जो यह पुण्य कार्य कराया है यह अद्भुत है. पूर्व में भी इस मंत्रालय की जिम्मेदारी जब सिंधिया के पास […]

You May Like