
दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र की चौकी जबलपुर नाका के अंतर्गत समना रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. शनिवार को जंगल से तेंदू पत्ता तोड़कर घर वापस लौट रही 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मौत हो गई.सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दमोह देहात अमित गौतम, चौकी जबलपुर नाका से प्रधान आरक्षक गणेश, आरक्षक रूपेश यादव और आरक्षक जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
