विदिशा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला विदिशा द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूबर, ब्लॉगर, पेजमेकर, कंटेंट क्रिएटर और एक्टिविस्ट शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सोशल मीडिया पर भारत, हिंदुत्व और संघ से जुड़ी सकारात्मक जानकारियाँ प्रसारित करना तथा नकारात्मक सामग्री का प्रतिकार करना था।
दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, प्रांत सह प्रचार प्रमुख मध्य भारत प्रांत और प्रेमसिंह धाकड़, विभाग सह प्रचार प्रमुख विदिशा उपस्थित रहे। अखिलेश श्रीवास्तव ने संघ की स्थापना, कार्यप्रणाली और शताब्दी वर्ष से जुड़े पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व वोध और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मंडल-बस्ती संचलन, गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन और शाखा विस्तार जैसे आगामी आयोजनों की जानकारी भी दी।
संवाद में इन्फ्लुएंसरों की समाज जागरण में भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का संचालन सह प्रचार प्रमुख रंजीत पाल ने किया।
