एमएलबी में माटी गणेश के सृजन पर कार्यशाला

ग्वालियर: प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की संकल्पना पर केंद्रित माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के तारतम्य में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में माटी गणेश के सृजन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संचालक उच्च शिक्षा ग्वालियर चंबल संभाग प्रोफेसर के. रत्नम उपस्थित थे जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल ने की। जिसमें 15 समूह ने 15 माटी के गणेश निर्मित किये।

कार्यशाला में प्रोफेसर के.रत्नम ने कहा कि इस महाविद्यालय की माटी से बड़े-बड़े कलाकार राजनीतिक, प्रशासनिक अधिकारी, वक्ता ने अपना जीवन जिया है और आप इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आज मेरा मन आनंदित है आप आगे बढ़े यही मेरी मेरी शुभकामनाएं है। राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर कुसुम भदौरिया ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल, प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा, प्रोफेसर अनीता मेवाफरोश, प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत एवं डॉक्टर कुसुम चैधरी भी उपस्थित थे।

Next Post

अंजनी नदी पर बन रहे पुल का सेतु निर्माण अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Sat Aug 23 , 2025
गरोठ: अंजनी नदी पर बोलिया रोड स्थित पुल निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद शनिवार 22 अगस्त को सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ और ठेकेदार ने स्थल का निरीक्षण किया। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के डिजाइन को लेकर स्थानीय […]

You May Like