भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन में मप्र के स्थापना दिवस के अवसर पर मैपकास्ट द्वारा आयोजित ड्रोन तकनीक कार्यशाला एवं एक्सपो 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न ड्रोन मॉडल्स और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रदर्शकों ने कृषि, सर्वेक्षण, आपदा प्रबंधन, पुलिसिंग और औद्योगिक क्षेत्रों में ड्रोन के उपयोग को लेकर प्रस्तुतियां दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ड्रोन तकनीक भविष्य की जरूरत है, जो शासन, उद्योग और जनसेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। उन्होंने नवाचार और स्थानीय युवाओं को ड्रोन निर्माण व संचालन में प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, छात्र और उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
