बीजिंग, 11 मार्च (वार्ता) चीन ने बुधवार को घरेलू स्तर पर विकसित और बेहद शक्तिशाली टी1200 कार्बन फाइबर बना लिया है। इसका अंतरिक्ष और मानव रोबोट क्षेत्र में इस्तेमाल किया जायेगा। इस फाइबर का व्यास मानव बाल के दसवें हिस्से से भी कम है, फिर भी इसकी मजबूती साधारण स्टील की तुलना में 10 गुना अधिक है और इसका घनत्व स्टील के घनत्व का केवल एक-चौथाई है। हाई-टेक उद्योगों में इसे अपनाने की गति तेज होने की उम्मीद है। इसके निर्माता ‘चीन नेशनल बिल्डिंग मटेरियल ग्रुप कंपनी लिमिटेड’ के अनुसार, कंपनी इस केबल के सौ टन की वार्षिक उत्पादन की क्षमता हासिल कर ली है। इसके साथ ही चीन इस स्तर के फाइबर का इतने बड़े पैमाने पर उत्पादन करने वाला पहला देश बन गया है।
Next Post
होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई कार्गो जहाज पर हमला, 20 लोग बचाए गये
Wed Mar 11 , 2026
बैंकॉक, 11 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) ईरान इजरायल-अमेरिका युद्ध में महत्वपूर्ण हो चले समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड की एक कार्गो जहाज पर बुधवार को हमला होने के बाद चालक दल के 20 सदस्यों को बचाकर ओमान ले जाया गया है। रॉयल थाई नेवी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसमें […]

You May Like
-
10 months ago
ड्रग टेस्ट में फेल होने की सजा काट रहा हूं: रबाडा
-
12 months ago
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, जवान बाल-बाल बचे
-
6 months ago
आरईएस का इंजीनियर 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया
-
8 months ago
ममता ने जनजातीय समुदायों को हुल दिवस की बधाई दी
-
10 months ago
हमारे सैन्यबलों की सटीक कार्रवाई सराहनीय : खरगे
