जीएसटी दर में बढ़ोतरी से केरल में लॉटरी क्षेत्र को बड़ा झटका

तिरुवनंतपुरम, 14 अक्टूबर (वार्ता) केंद्र सरकार द्वारा नया जीएसटी दर लागू करने से केरल के लॉटरी क्षेत्र को गहरा झटका लगा है क्योंकि लॉटरी टिकटों पर कर को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

परिणामस्वरूप राज्य सरकार को प्रति टिकट 3.35 रुपये का राजस्व घाटा होगा जो प्रत्येक लॉटरी ड्रॉ के लिए लगभग 3.35 करोड़ रुपये होगा।

सरकार ने परिचालन मार्जिन, छूट और एजेंसी कमीशन कम करके टिकट की कीमतें बढ़ाने से बचा लिया है। वर्तमान में कुल टिकट बिक्री राजस्व का 60 प्रतिशत पुरस्कार राशि के रूप में वितरित किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्रीय वित्त मंत्रालय और जीएसटी परिषद से व्यक्तिगत रूप से और पत्रों के माध्यम से बार-बार लॉटरी टिकटों पर कर की दर न बढ़ाने का अनुरोध करने के बावजूद, केंद्र ने पूर्ण रूप से उदासीन रवैया अपनाया है। इससे इस क्षेत्र पर कर का बोझ बहुत बढ़ गया है।”

राज्य सरकार लॉटरी का कारोबार कर अपनी आजीविका चालने वाले लोगों को संरक्षित करने की लगातार कोशिश करती रही है और उसने टिकट की कीमतें न बढ़ाने का फैसला किया है, भले ही इससे राजस्व में कमी आएगी। जीएसटी 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने के बावजूद, टिकट की कीमत 50 रुपये ही रहेगी।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि बिक्री में थोड़ी गिरावट हुई है जिसके परिणामस्वरूप कुल पुरस्कार राशि में मामूली कमी आई है। सरकार एजेंट छूट और कमीशन ढांचे में संभावित संरचनात्मक बदलावों की समीक्षा कर रही है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी कि केंद्र द्वारा लगाए गए जीएसटी संशोधन से लॉटरी श्रमिकों और उनके परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

 

Next Post

चालू वित्त वर्ष में रिफंड 16 प्रतिशत घटा, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में छह फीसदी की वृद्धि

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) चालू वित्त वर्ष में 12 अक्टूबर तक आयकर रिफंड में करीब 16 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गयी और शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (या निवल प्रत्यक्ष कर संग्रह) 6.33 प्रतिशत बढ़कर 11,89,054 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आयकर विभाग द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।