बरसात से पहले सभी जरुरी तैयारियां पूरी करेंः संभागीय आयुक्त खत्री

ग्वालियर: आगामी मानसून (बरसात) और संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखकर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों एवं ग्वालियर नगर निगम आयुक्त को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। वर्षा ऋतु के दौरान जनहानि और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं प्राथमिकता से सुनिश्चित करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया है।

संभाग आयुक्त खत्री ने पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों और जर्जर भवनों का सर्वे कराएं। साथ ही जीर्णशीर्ण भवनों में कक्षायें कदापि न लगाई जाएं और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिये पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ऐसे क्षेत्र जहाँ बरसात के दौरान पहुंच बाधित हो सकती है, वहां पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की उपलब्धता रखने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।

Next Post

IPL 2026: मैदान पर विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस, मैच के बाद हाथ न मिलाने पर फैंस ने किया ट्रोल

Sat May 23 , 2026
हैदराबाद | आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रनों से पराजित किया। इस मैच के दौरान आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और एसआरएच के ओपनर ट्रेविस हेड के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली। अपनी पारी के दौरान […]

You May Like