खेत में काम कर रही महिला के कान चीरकर सोने की बालियां लूट ले गए बदमाश

गरोठ। गरोठ तहसील में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ग्राम फुलखेड़ा का है, जहां शनिवार को खेत में काम कर रही एक महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसके कान से सोने की बालियां झपट लीं, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फुलखेड़ा निवासी मोहन बाई खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक महिला पर हमला कर दिया। बदमाशों ने महिला के कान से सोने की बालियां जबरन खींच लीं। वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि महिला के कान के निचले हिस्से फट गए और वह लहूलुहान हो गई।

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल शासकीय अस्पताल गरोठ पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही गरोठ पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस द्वारा क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है।

Next Post

दो युवकों ने बाबा को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल  

Sat Jan 17 , 2026
रीवा। रीवा शहर में एक बार फिर सरेराह हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. इस वीडियो में दो लडक़े सडक़ के बीच एक शख्स के साथ डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे है. सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है वीडियो में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।