
दमोह। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर 12 मई को भारत विकास परिषद द्वारा जिला चिकित्सालय दमोह में नर्सेस डे कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान वृक्षारोपण कर नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सों द्वारा बनाए गए गार्डन में वृक्षारोपण से किया गया.इसके बाद चिकित्सालय की सभी नर्सिंग ऑफिसर का सम्मान किया गया.इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, डॉ. अमित जैन, डॉ. मनीष संगतानी एवं भारत विकास परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे.सभी ने उद्बोधन देते हुए नर्सिंग स्टाफ को बधाई दी.
कार्यक्रम में शाहिस्ता खान मैट्रन, नसीमा बेगम, बबीता चौबे, नम्रता द्विवेदी, मधु खोसला, सुषमा सोनी, अंजली गिल, प्रीति लाल, मेघना नामदेव, लता पंचशील, अंजना रोहित, सीमा नेमा, टोनेश्वरी, सुधा, नीतू जाटव, विनीता रोहित, नीरू, लता सहित सभी नर्सिंग ऑफिसर का सम्मान किया गया.डॉ. किरन गोस्वामी, डॉ. काव्या मिश्रा, श्रीमती मीना पाठक, सुमन दुबे, खुशबू दुबे ने सभी नर्सों को नर्सेस डे की बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन बबीता चौबे ने किया।
