मित्र के साथ पिकनिक मनाने हिल्स स्टेशन चिखलदार गया शिक्षक जल कुंड में डूबा,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पांढुरना:महाराष्ट्र के अमरावती जिले के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन चिखलदरा में पिकनिक मनाने अपने सहपाठी साथी के साथ गए शिक्षक विपिन कोरे 35 की वहां के कलाल जल कुंड में डूबने की सूचना से पांढुरना नगर के शिक्षकों सहित छात्रों तथा इनके अभिभावकों में मायूसी छाई हुई है,वहीं राम शांति स्कूल में तो आज शिक्षक दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी नगरीय सीमा से लगे महाराष्ट्र के अमरावती स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ शिक्षक विपिन पिता मनोहर कोरे 35 अपने सहपाठी साथी मित्र प्रणय गोरे के साथ 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने पर यह दोनों अमरावती से लगे प्रसिद्ध हिल स्टेशन चिखलदरा गए हुए थे यहा के कलाल जल कुंड में तैरने के दौरान विपिन गहरे पानी में डूब गया।
24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग 000
सूचना पर आनन-फानन में घटना स्थल पहुंची अमरावती पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से इसकी तलाश की लेकिन घंटों बाद भी विपिन का कोई सुराग नहीं लगने पर अमरावती तथा नागपुर जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल टीम को बुलाया गया है,जिनकी मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन 24 घंटे बाद भी अब तक विपिन नहीं मिल पाया है।
शिक्षक दिवस पर हुई इस घटना से छाई मायूसी 000
वहीं इस बात की सूचना मिलते ही पांढुरना नगर के शिक्षकों,छात्रों तथा अभिभावकों में मायूसी छाई हुई है,वहीं आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के राम शांति स्कूल में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को रद्द कर स्कूल को छुट्टी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर शिवम बुधराजा,मैनेजर रोहित धवले सहित अन्य शिक्षक अमरावती के चिखलदरा पहुच गए है।
दस वर्षों से अधिक समय तक यहां दी सेवाएं 000
गौरतलब हो कि शिक्षक विपिन मनोहर कोरे पांढुरना नगर के राम शांति स्कूल में बीते 10 वर्षों से भी अधिक समय तक डांस शिक्षक पर पदस्थ रहते हुए यहां उन्होंने अपनी सेवाएं दी यहां तक इसके साथ-साथ वे छात्रों को डांस की निजी प्रैक्टिस भी करते थे, जिससे उनके स्कूल प्रबंधन समिति,सहपाठी शिक्षकों,छात्रों तथा अभिभावकों से अच्छे मधुर संबंध बने रहें,वे अपने मिलनसार स्वभाव के चलते सभी के चहिते रहे।
दो वर्ष पूर्व ही हुआ था विवाह 000
बताया जा रहा है कि लगभग दो वर्ष पूर्व ही उनका विवाह हुआ है,जिनका एक वर्ष का मासूम बालक है,उन्होंने एक वर्ष पूर्व ही राम शांति स्कूल से त्यागपत्र देते हुए अमरावती के बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में ड्यूटी प्रारंभ की थी,चिखलदरा में घटित इस घटना से सभी मायूस है।

Next Post

डीपीआर पर यूक्रेनी हमलों में तीन नागरिक घायल : क्षेत्रीय प्रमुख

Sat Sep 5 , 2026
मॉस्को, 05 सितंबर (वार्ता) डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के क्षेत्रीय प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने कहा कि शुक्रवार को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में तीन नागरिक घायल हो गये और उनका इलाज चल रहा है। श्री पुशिलिन ने रूस में प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मैक्स’ पर लिखा, “यूक्रेनी सशस्त्र बलों […]

You May Like