दो दिन की यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे मोदी, अनवर इब्राहिम ने किया स्वागत

दो दिन की यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे मोदी, अनवर इब्राहिम ने किया स्वागत

कुआलालंपुर 07 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की यात्रा पर अब से कुछ देर पहले शनिवार को यहां पहुंचे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हवाई अड्डे पर गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” कुआलालंपुर पहुंचा। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किये गये गर्मजोशी भरे स्वागत से अत्यंत भावुक हूँ। हमारी बातचीत और भारत–मलेशिया के बीच मित्रता के संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतीक्षा है।” श्री मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोग भी हवाई अड्डे पर पहुंचे हुए थे। स्कूली बच्चे हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लिये हुए थे।

इसके बाद श्री इब्राहिम और श्री मोदी एक ही कार में रवाना हो गये। श्री मोदी ने सुबह मलेशिया रवाना होने से पहले जारी वक्तव्य में उम्मीद जताई थी कि उनकी मलेशिया यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा सहयोग को नए क्षेत्रों में फैलाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बुलावे पर वहां की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।

Next Post

'अय्यावास्का' पेय का नए केंद्र बने स्पेन, पुर्तगाल

Sat Feb 7 , 2026
बार्सिलोना/मैड्रिड, 07 फरवरी (वार्ता) अमेज़न के घने जंगलों में तैयार होने वाला ‘अय्यावास्का’ पेय अब यूरोप के आलीशान होटलों तक पहुँच गया है और खासकर स्पेन, यूरोप के उन गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है जहाँ कानूनी अस्पष्टता के कारण इसके सेवन संबंधी ‘रिट्रीट’ बड़े पैमाने पर आयोजित किए […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।