
उज्जैन। रात में एक बार फिर सडक़ दुर्घटना हो गई। स्कूटी पर सवार दो भाइयों को पल्सर ने टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत हो गई दूसरा गंभीर घायल हुआ है।
भेरूगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि उन्हेल चौराहा पर रात 10.30 बजे के लगभग दो पहिया वाहन में आमने सामने की टक्कर होने सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक की मौत होना सामने आया। दूसरे की हालत गंभीर थी उसे रेफर किया गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान करने पर हसन उर्फ छोटू पिता हमीद खान निवासी नीलगंगा मल्टी के रूप में हुई। घायल उसका ममेरा भाई अयान निवासी वजीर पार्क कॉलोनी का रहने वाला था।
पुलिस द्वारा मृतक हसन का पोस्टमार्टम कराया गया परिजनों ने बताया कि दोनों भाई मजदूरी करते थे और उन्हेल में रहने वाली बहन के घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार पल्सर बाइक पर भी सवार दो युवक घायल हुए हैं लेकिन वह सुबह तक सामने नहीं आ पाए थे। विदित हो कि रात में हुई दुर्घटना से पहले सुबह ग्राम देवन खेड़ी और भान बड़ोदिया के बीच बाइक और बस के बीच टक्कर होना सामने आया था जिसमें तराना के बिशन खेड़ी में रहने वाले मांगीलाल पिता देवीलाल और मनोहर पिता सुखराम की मौत हो गई थी उनके साथी शंकर गंभीर घायल हुआ था।
