PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में सेवा पखवाड़ा; मंत्रियों ने दी बधाई

नयी दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। देशभर में सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, आशीर्वाद का दीया समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

आज प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा, जिसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन और जन-कल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस बीच, अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थी ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने के लिए 17 सितंबर को अपने घरों में ठीक वैसे ही दीया जलाएंगे, जैसे दिवाली पर जलाया जाता है।

Shivraj Singh Chouhan Special Message: शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया खास वीडियो

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर खास संदेश दिया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा “कभी-कभी कोई ऐसा जन्मदिन आता है जो करोड़ों लोगों के दिलों में खुशी और उत्साह की लहरें पैदा कर देता है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी ऐसा ही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! वे दीर्घायु हों, सौ वर्ष तक जिएं और निरंतर भारत माता के चरणों में तथा जनता की सेवा करते रहें।”

Amit Shah Wishes Narendra Modi: अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मोदी जी के नेतृत्व में, देश ने पहली बार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को जमीनी स्तर पर लागू होते देखा है। अनुच्छेद 370 को हटाना, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर, इन फैसलों ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब सिर्फ निंदा नहीं करता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करता है। नक्सलवाद खत्म हो गया है, पूर्वोत्तर में दशकों पुराने विवाद शांति समझौतों से सुलझा लिए गए हैं और सीमाएं सुरक्षित हैं। एक सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त है। मोदी जी ने यह साबित कर दिया है।”

 

Next Post

ईवी पर सवार होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे बप्पा

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर: शहर में गणेशोत्सव के दौरान इस बार अलग-अलग पंडालों में आकर्षक झांकियों के साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिल रहे हैं. इमली बाजार मेन रोड पर किशन लाल दूध डेयरी के सामने साईं राम मित्र मंडल ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती अनोखी झांकी सजाई है.यहां भगवान […]

You May Like