दतिया। मध्यप्रदेश में शराब माफिया की गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में दतिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। किला चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच छीना-झपटी की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता का हाथ झुलस गया। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश में शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
Next Post
निसान के मैग्नाइट, ग्रेवाइट के चुनिंदा संस्करणों पर सीएनजी रेट्रोफिटमेंट का ऑफर
Wed Nov 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) निसान मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों को मैग्नाइट और ग्रेवाइट के चुनिंदा संस्करणों पर सीएनजी रेट्रोफिटमेंट की सुविधा देने की घोषणा की है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा। मैग्नाइट के चुनिंदा संस्करणों पर सीएनजी रेट्रोफिटमेंट की लगात 74,999 रुपये और ग्रेवाइट पर […]

You May Like
-
2 years ago
घुघरा में उतराती मिली युवक की लाश
-
2 months ago
तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई