महिला कांग्रेस का कल पूरे अंचल में कैंडल मार्च

ग्वालियर:महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर सीमा समाधिया ने बताया कि इंदौर में भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 17 लोगों की मौत होने के विरोध में महिला कांग्रेस के द्वारा कल बुधवार को पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में एक ही समय पर एक साथ कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

यह कैंडल मार्च शाम को 5.30 बजे हर शहर में निकाला जाएगा। महिलाओं के द्वारा इंदौर की घटना में मृत 17 लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने भारतेंदु हरिश्चंद्र को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Tue Jan 6 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भारतेंदु हरिश्चंद्र के साहित्यिक योगदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी साहित्य को मातृभूमि की स्वतंत्रता का […]

You May Like