बुधनी।महिला उत्पीडऩ के मुद्दे पर प्रदेश की सियासत तेज होती नजर आ रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश महासचिव कंचन शर्मा ने राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और कई मामलों में दोषियों पर समय पर कार्रवाई नहीं होती. कंचन शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को कमजोर बताते हुएआदिवासी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला उत्पीडऩ और हिंसा की बढ़ती घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं.इस मुद्दे को लेकर प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं, जो आगामी दिनों में और बढ़ सकती हैं.
